प्रधानमत्री राष्ट्रीय अप्रेन्ट्रिसशिप मेला का आयोजन 11 मार्च को
पाली। औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान पाली के उपनिदेशक, औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान पाली के अनुसार संस्थान में प्रधानमत्री राष्ट्रीय अप्रेन्ट्रिसशिप मेला का आयोजन 11 मार्च को औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान पाली में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सभी व्यवसायों का साक्षात्कार कैम्पस आयोजित किया जायेगा।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उप निदेशक सुभाषचन्द्र लामोरिया ने बताया कि विभिन्न उद्योगों, संस्थानो में रिक्त स्थानों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किये जाएगे। सभी अभ्यार्थी अपने शैक्षणिक एंव प्रशैक्षणिक समस्त मूल प्रमाण पत्रो एंव सहित उपस्थित रहे।