निजी शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
खेतड़ी । प्रताप मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजी शिक्षक संघ की बैठक फतेह सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से फतेह सिंह शेखावत को पुनः अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। करीबन 13 साल से निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष रहे फतेह सिंह शेखावत ने कहा कि मैं निजी शिक्षण संस्थानों के हक की लड़ाई के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा। इस अवसर पर अब्दुल गफ्फार,केशव प्रसाद शर्मा, झाबर मल गुर्जर, राजेंद्र प्रसाद यादव, मनोज स्वामी, किशोर पांडे,ईश्वर पांडे,उमराव सिंह, ईश्वर सिंह सैनी,दिलीप गुर्जर,मुकेश सैनी,सुधीर वशिष्ठ, उमेद सिंह मान, हीरालाल सैनी शहीद अनेक गणमान्य विद्यालय संचालक मौजूद थे।