Dark Mode
बुलगारी के इवेंट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, रेड ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

बुलगारी के इवेंट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, रेड ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार रात बुलगारी इवेंट में शिरकत की। इस दौरान वह रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके साथ ऐनी हैथवे और जैंडेया भी शामिल हुईं।

रेड ड्रेस में लगीं गॉर्जियस
इस इवेंट में प्रियंका रेड आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी हुई है। इस लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिकऔर एक स्टेटमेंट नेकलेस के साथ स्टाइल किया। इवेंट के दौरान प्रियंका ने रेड कार्पेट पर हॉलिवुड सिलेब्रिटीज के साथ जमकर पोज दिए। वीडियो समन आते ही फैंस प्रियंका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को पहली ग्लोबल गार्जिया मैग्जीन की कवर गर्ल चुना गया है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘आपका ग्लोबल कवर स्टार बनना बेहद खुशी की बात है। दुनियाभर के 12 कवर’। इसी के साथ उन्होंने कवर पेज की एक फोटो भी शेयर की है।

परिणीति की सगाई में पहुंची थी दिल्ली
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई के लिए दिल्ली पहुंची थीं। इसके अलावा वह इन दिनों अपनी फिल्म फिल्म लव अगेन को लेकर बेहद सुर्खियों में हैं। वहीं उनकी स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल भी 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। इस सीरीज में प्रियंका की एक्टिंग और स्टंट्स की जमकर तारीफ हो रही है।

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!