Dark Mode
प्रियंका गांधी ने पांच गारंटी का किया ऐलान, भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

प्रियंका गांधी ने पांच गारंटी का किया ऐलान, भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

कर्नाटक में शानदार जीत के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारी शुरू कर चुकी है। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सबसे पहले ग्वारीघाट पहुंचीं और नर्मदा पूजा की। वाड्रा के साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ भी थे। इसके बाद प्रियंका गांधी ने जबलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा और उसकी मध्य प्रदेश की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणावीर बताया।

भाजपा पर निशाना
भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इनके दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं। ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला। इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा।

भाजपा ने भगवानों को भी नहीं बख्शा
जबलपुर में रैली में प्रियंका ने कहा कि भाजपा शासन ने पिछले तीन वर्षों में राज्य में केवल 21 सरकारी नौकरियां दी हैं। यह आरोप लगाते हुए कि पिछले 18 वर्षों से मध्य प्रदेश के लोगों का “इस्तेमाल” किया जा रहा है, प्रियंका ने कहा कि भाजपा चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन उन्हें पूरा करने की कोशिश नहीं करती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के घोटालों की सूची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस के लिए कहे गए अपमानों की संख्या से अधिक लंबी है, कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को कांग्रेस द्वारा 'फर्जी गारंटियों' के खिलाफ चेतावनी देने वाली टिप्पणी के संदर्भ में। प्रियंका ने उज्जैन शहर में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थापित 'सप्तऋषियों' के ढहने पर निशाना साधते हुए कहा, 'भाजपा ने भगवानों को भी नहीं बख्शा है।' कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था कि सत्तारूढ़ पार्टी ने "पवित्र महाकाल को भी अपनी लूट से दूर नहीं रखा"।

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!