Dark Mode
वाराणसी में 25 मई को प्रियंका गांधी का रोड शो

वाराणसी में 25 मई को प्रियंका गांधी का रोड शो

लखनऊ। वाराणसी में भले ही बीजेपी प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत सुनिश्चित नजर नहीं आ रही है, लेकिन कांग्रेस भी मोर्च पर डटी हुई है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा का 25 मई का कार्यक्रम तय किया है। 25 को वह वाराणसी व महाराजगंज में चुनाव प्रचार करेंगी। वाराणसी से कांग्रेस ने अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रियंका महाराजगंज में जनसभा के बाद वह वाराणसी में रोड शो करेंगी। लोकसभा चुनाव को लेकर पांचवें चरण के मतदान के बाद कांग्रेस अपने हिस्से की बाकी बची पांच सीटों पर चुनावी प्रचार को और धार देने में जुट गई है।
छठे चरण में कांग्रेस केवल इलाहाबाद की सीट से चुनाव लड़ रही है, जबकि सातवें चरण में वाराणसी, बांसगांव, देवरिया व महाराजगंज की सीटों पर कांग्रेस चुनावी मैदान में है। देश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने पांचवे चरण के चुनाव के बाद शेष रह गई इलाहाबाद, वाराणसी, बांसगांव, देवरिया व महाराजगंज की सीटों पर प्रचार के लिए स्टार प्राचारकों के कार्यक्रम तय करने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल 25 मई को वाराणसी और महाराजगंज में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
प्रियंका गांधी महाराजगंज में जनसभा करने के बाद वाराणसी में रोड शो करेंगी। 10 से 18 मई तक प्रियंका ने रायबरेली व अमेठी में डेरा डाल रखा था। यहां से फ्री होने के बाद उत्तर प्रदेश में बाकी सीटों पर उनके प्रचार के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। राहुल सपा के हिस्से वाली सीटों पर भी अखिलेश के साथ चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। इसलिए कांग्रेस अपनी चारों सीटों सहित सपा की सीटों पर भी दोनों नेताओं की संयुक्त जनसभाओं के आयोजन की तैयारी कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!