प्रो. अयूब खान का मनाया जन्मदिन
पीपाड़ शहर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शिक्षाविद प्रोफेसर अयूब खान सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के 57 वें जन्मदिन पर शरीफ पठान एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोधपुर निवास पर साफा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और केक काटकर सभी का मुंह मिठा करवाया प्रोफेसर अयूब खान ने सभी का आभार प्रकट किया और साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में पुरजोर मेहनत से कार्य करने और जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गरीब आमजन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया और जन्मोत्सव पर एक बार फिर से गहलोत सरकार का आगाज कर कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव रणनीति मे लगने का संदेश दिया इस अवसर पर शरीफ पठान एडवोकेट के साथ शौकत अली रुसतम भाई मास्टर बुन्दु खां सिपाही नासिर हुसैन उपस्थित रहे।