विद्युत उपभोक्ताओं के लिए समस्या समाधान शिविर आज
झालावाड़। उपखण्ड कार्यालय झालावाड़ ग्रामीण के विद्युत उपभोक्ताओं के लिये बिल से संबधित अन्य समस्याओं के समाधान हेतु शनिवार 23 मार्च को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक कार्यालय सहायक अभियंता (ग्रामीण) जयपुर डिस्कॉम झालावाड़ खण्डिया पावर हाउस में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के पुराने कटे हुए कनेक्शन एवं विद्युत बिल से संबधित अन्य समस्याओं का मौके पर ही त्वरित गति से समाधान किया जाएगा।