Dark Mode
पेंशनरों के लिए समस्या समाधान शिविर गुरुवार को

पेंशनरों के लिए समस्या समाधान शिविर गुरुवार को

चूरू। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के निर्देशानुसार चूरू जिले के राज्य सरकार के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला मुख्यालय पर कोष कार्यालय में गुरुवार, 09 अक्टूबर, 2025 को जिला कोष कार्यालय में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल ने बताया कि जिले के पारिवारिक पेंशनरों की जन्म तिथि निर्धारण, पेंशन संशोधन, बकाया एरियर का भुगतान आदि से संबंधित समस्या हो तो संबंधित पेंशनर वांछित दस्तावेज लेकर कोष कार्यालय, चूरू में उपस्थित होकर अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!