Dark Mode
आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण - जगदीश शर्मा

आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण - जगदीश शर्मा

रियांबड़ी में जनता की समस्याओं से रूबरू हुए शर्मा , समाधान का दिया आश्वासन


रियांबड़ी । पंचायत समिति रियांबड़ी परिसर में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को जन अभाव अभियोग निराकरण समिति सदस्य जगदीश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। मेड़ता से जगदीश नारायण शर्मा ने उपखंड के सभी विभागधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाना चाहिए । शर्मा को जनसुनवाई में कुल 31 प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई में ओम साईं नगर जसनगर रॉड रियांबड़ी में विद्युत आपूर्ति कृषि लाइन के कारण 5 घंटे ही आपूर्ति होने पर जगदीश नारायण शर्मा ने अधिशाषी अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेड़ता को कॉलोनी को घरेलू लाइन से जोड़ने हेतु उचित कार्यवाही बाबत निर्देशित किया गया। साथ ही जसनगर रोड रियांबड़ी स्थित विभिन्न कॉलोनी में पानी की सप्लाई नही होने पर सहायक अभियंता पीएचईडी को निर्देशित किया गया। नामांतरण, शुद्धि, नकल के परिवादों के निस्तारण हेतु तहसीलदार रियांबड़ी, जॉब कार्ड, पेंशन से सबंधित परिवादों के निस्तारण हेतु सबंधित विकास अधिकारी, पालनहार के प्रकरणों के निस्तारण हेतु सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, विद्युत मीटर, बिल सुधार के परिवादों के निस्तारण हेतु सहायक अभियंता एवीवीएनएल, पानी से सबंधित परिवादों के निस्तारण हेतु सहायक अभियंता पीएचईडी को निर्देश प्रदान किये। इस दौरान उपखंड अधिकारी गौरीशंकर शर्मा, तहसीलदार महेश शेषमा, विकास अधिकारी भागीरथ सिंह राठौड़ , सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, नायब तहसीलदार उत्तमचंद, रामचंद्र चौधरी, बीसीएमओ डॉ राजकुमार, डॉ राजेन्द्र चौधरी, सहायक अभियंता अनवर मोहम्मद, नाथूराम सीरवी, भीकाराम बेरवाल, पीएचईडी कनिष्ट अभियंता विजय गढ़वाल, डॉ संदीप मिश्रा, एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, सीबीईओ हेमंत मिश्रा,, राजूराम माली, रामनिवास भाटी , इमरान कुरेशी आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!