महाराजा अग्रसेन महाराज की निकाली शोभायात्रा
टोंक। अग्रवाल समाज द्वारा रविवार की शाम को घण्टाघर चौराहे से मुख्य बाजार में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवाल समाज के राजीव बंसल ने बताया कि शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। शोभायात्रा का मुख्य बाजार में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने महाराजा अग्रेसन की आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला टोंक की ओर से भी अग्रसेन शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा भी अग्रसेन शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होने बताया कि रविवार को घण्टाघर चौराहे से महाराजा अग्रेसन की शोभायात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हुई, जिसमें महाराजा अग्रसेन की आकर्षक झांकी सजी हुई थी। इस मौके पर शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े सहित आकर्षण बैंड के साथ विभिन्न देवताओं की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। महिला एवं पुरूष सिर पर साफे बांधकर चल रहे थे। इस अवसर पर एड. राजेन्द्र गोयल, मुरारी लाल सिंघल, मणिकांत गर्ग, श्याम लाल जैन, सुनील बंसल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनीष बंसल, महेश बंसल, धर्मेन्द्र गुप्ता, मनीष बंसल, प्रवीण बंसल, एड. निखिल गुप्ता, एड. शैलेन्द्र गर्ग, राम बाटा, मनोज गुप्ता, विपिन गर्ग, साहिल सिंघल, रौनक गर्ग, डी डी गुप्ता, हर्षित बंसल, शैलू गर्ग, अनिल गुप्ता, यश बंसल, धर्मेंद्र गुप्ता, सन्नी बंसल सहित महिला-पुरुष, युवा मौजूद रहे।