Dark Mode
अजमीढ़ जयंती पर निकाली शोभायात्रा

अजमीढ़ जयंती पर निकाली शोभायात्रा

सरवाड़। श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सरवाड़ द्वारा शनिवार को अजमीढ़ जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्वर्णकार समाज द्वारा ब्रहम्पुरी मोहल्ले मंे स्थिति गोपालजी महाराज के मंदिर परिसर से अजमीढ़ जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजो की स्वर मधुर लहरियो के साथ निकली शोभायात्रा गोपाल जी महाराज के मंदिर से प्रारंभ होकर सत्यनारायण मंदिर, बड़ा मंदिर, महावीर भवन, दुधड़िया बाजार, सदर बाजार, गांधी चौक, बस स्टेंड़, रेगरान मौहल्ला, खीरियां गेट होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में आगे आगे समाज के पुरूष ध्वल परिधान धारण किए हुए चल रहे थे, पीछे समाज की महिलाएं सजे-धजे परिधान में मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में सबसे पीछे भगवान अजमीढ़ की झांकी सजाई गई। शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर स्वर्णकार समाज के लोगों ने शीतल पेय अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। तत्पश्चात भीमेश्वर मंदिर में समाज का सामूहिक भोज आयोजित हुआ। अजमीढ़ जयन्ति के अवसर पर शनिवार को स्वर्णकार समाज के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष नारायण सोनी, मंत्री विजय सोनी, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, बाबुलाल सोनी, ओमप्रकाश सोनी, रामेश्वर लाल सोनी, गिरिराज सोनी, रामप्रकाश सोनी, नवीन सोनी, सत्यनारायण सोनी, शिव प्रकाश सोनी, रामनिवास सोनी, राजकुमार सोनी, नरेंद्र सोनी, राधेश्याम सोनी, चंपालाल सोनी, गजेन्द्र सोनी, कुशल सोनी, दिलीप सोनी, सागर सोनी, रमेश सोनी, कैलाश सोनी, चेतन सोनी, सत्यनारायण सोनी, ज्ञान जी सोनी, दुर्गा लाल सोनी सहित समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। समापन पर अध्यक्ष नारायण सोनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!