Dark Mode
अटल भू-जल योजना की जागरूकता के लिए सांगोद में कार्यक्रम आयोजित

अटल भू-जल योजना की जागरूकता के लिए सांगोद में कार्यक्रम आयोजित

कोटा । अटल भूजल योजना के अंतर्गत जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई द्वारा पंचायत समिति सभागार सांगोद में अटल भूजल योजना की जागरूकता बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
अटल भूजल योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों की जागरूकता रैली को उप प्रधान ओम नागर, अभियान के नोडल अधिकारी सुबोध मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने नारे लिखी तख्तियां के द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए पानी बचाने का संदेश दिया। अटल भूजल योजना के अंतर्गत जल सुरक्षा योजनाओं, जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जल बचत एवं वर्षा जल संरक्षण करने का संदेश दिया गया। बच्चों को अटल भूजल की लघु फिल्म भी दिखाकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आईईसी प्रभारी सुनीता चौहान, कृषि विशेषज्ञ रोहित शर्मा, दिशा संस्थान की टीम ने जागरूकता रैली में भाग लिया।
कार्यशाला का आयोजन-
जन प्रतिनिधियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो को अटल भू-जल योजना की जानकारी देने के लिए पंचायत समिति सभागार में उप प्रधान ओम नागर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयेाजन किया गया जिसमें अटल भूजल योजना के अंतर्गत जल सुरक्षा योजनाओं, जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जल बचत एवं वर्षा जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया। संभागीयों को कृषि में फव्वारा विधि, बूँद बूँद सिचाईं विधि, पाईप लाईन एवं कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों के मध्यम से जल बचत करने का संदेश दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!