Dark Mode
विभिन्न विभागों की पदोन्नति बैठक आयोजित

विभिन्न विभागों की पदोन्नति बैठक आयोजित

 

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य श्री जसवन्त सिंह राठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां शासन सचिवालय में विभिन्न विभागों की पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल), अभियोजन तथा गृह विभागों के विभिन्न पदों पर पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार कर निर्णय लिया गया।
 
बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री उमेश कुमार मिश्रा, गृह विभाग के शासन सचिव श्री भानु प्रकाश एटुरु, विधि विभाग की शासन सचिव श्रीमती अनुपमा राजीव बिजलानी, एफएसएल के निदेशक श्री अजय शर्मा, कार्मिक विभाग के उपशासन सचिव श्री विकास राज पुरोहित सहित विभिन्न वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!