श्री सीमेंट के खिलाफ 130 वे दिन भी धरना जारी
नवलगढ़. क्षेत्र के गोठड़ा ग्राम में श्री सीमेंट संघर्ष समिति नवलगढ़ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर श्री सीमेंट कंपनी के खिलाफ सोमवार 130 वे दिन भी धरना जारी रखा, श्री सीमेंट संघर्ष समिति द्वारा 7 जून 2023 बुधवार शाम 4: 15 बजे किसान महापंचायत करने का निर्णय किया है जिसमें राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तरीय किसान नेताओं के साथ क्षेत्रीय किसान नेता भी आमंत्रित हैं ,आज महापंचायत के प्रचार के लिए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, नवलगढ़ प्रधान ने गोठड़ा गांव में एक सभा में कहा कि नवलगढ़ क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को ग्यारह ग्यारह लाख रुपए दिए जाएं संघर्ष समिति इस बात की कड़े शब्दों में निंदा करती हैं कि वह किसानों को तो कुछ दिलाना नही चाहते और सब अपनी झोली में भर ले, किसानों के बारे में कुछ कहकर भी नहीं गए और ना ही धरने पर आकर गए उन्हें किस बात का डर लगता है खुद किसान होने का नाटक करते रहते हैं इस मौके पर प्रताप पूनिया ,विजेंद्र सुंडा ,राजेश पुनिया, धर्मेंद्र भाखर ,गोकुल सिंह शेखावत, हरलाल पीटीआई,नंद लाल यादव ,राजाराम खटकड़ ,राजेश खेदड़ ,राजकुमार खेरवा, महेंद्र गोदारा ,श्रीचंद काली रावना ,महेश कालीरावना, सुरेश कालीरावना, महेश यादव ,सतीश योगी, कुम्भाराम यादव ,शीशराम, विद्याधर यादव ,राकेश यादव, नरेंद्र खेदड़, जगदीश सैनी रामदेव झाझडिया, दलीप झाझडिया, बलबीर काली
रावना ,जगदीश खटकड़, चिमनजी ओला, कानीराम खेदड़ , सोहन सैनी व समिति के अन्य गण मान्य सदस्य मौजूद थे श्री सीमेंट संघर्ष समिति द्वारा किसान महापंचायत के लिए आज प्रचार के लिए रथ को रवाना किया