रोडवेज संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर सीकर आगार में विरोध प्रदर्शन किया
सीकर। रोडवेज कर्मचारियों को दो माह से वेतन पैंन्शन नहीं मिलने,सालभर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का परिलाभ का भुगतान करने, बोनस ऐक्सग्रैसिया तथा बढे हुऐ मंहगाई भत्ते को लागू करने के लिए रोडवेज कर्मचारियों द्वारा आज पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने के फैसले के तहत सीकर आगार में दोपहर 01 बजे केन्द्रीय बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते हुए विरोध सभा का आयोजन रखा गया। जिसको संयुक्त मोर्चे के नेता प्रभुदयाल बाजिया, रामदेवसिंह टाकरिया, सांवरमल यादव,मति राधा देवी, सुलतान सिंह महला, हरलाल सिंह यादव,शिवदानाराम शेषमा ने संबोधित करते हुए जल्द से जल्द वेतन पैंन्शन बोनस ऐक्सग्रैसिया मंहगाई भता जारी करने की मांग रखी तथा निगम प्रशासन को आगाह किया है कि अगर समय रहते भुगतान नहीं हुआ तो 07 नवंबर को विरोध प्रदर्शन के साथ कार्य का भी बहिष्कार किया जायेगा।