Dark Mode
सूचना सहायक और  सहायक प्रोग्रामर की 11 सूत्रीय मांग को लेकर  विरोध प्रदर्शन

सूचना सहायक और  सहायक प्रोग्रामर की 11 सूत्रीय मांग को लेकर  विरोध प्रदर्शन

चाकसू  : क्षेत्र में भी आंदोलन के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एव संचार विभाग के आईटी कार्मिक राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ अपनी 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर गुरूवार को  पंचायत समिति में सामूहिक अवकाश  करके विरोध प्रदर्शन किया गया और  संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम मीणा द्वारा बताया गया कि समस्त राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ अपनी इन  मांग को लेकर विगत कई वर्षो से प्रयासरत हैं। इस संदर्भ में 30 सितम्बर 2021 को हुआ विभागीय समझौता, विभागीय स्तर पर हुई वार्ताओ , अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त एव सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के स्तर पर हुई वार्ता, मुख्यमंत्री स्तर पर हुई वार्ता में संघ को केवल आश्वासन ही मिला है ।  परन्तु मांगो के निस्तारण के लिए  कोई ठोस कदम किसी भी स्तर पर नही उठाया गया है ।  इन सभी बेनतीजा वार्ताओ के परिणामस्वरूप राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ मजबूर होकर इस प्रकार का कदम उठाने के लिए  बाध्य हुई  है। इस दौरान सभी  आई.टी. कार्मिक सीताराम मीणा ,राजेंद्र सिंह जादौन बजरंग लाल ,ग्यारसी लाल मीणा आजाद सिंह सहित और भी कई कार्मिक साथ में मौजूद रहे हैं ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!