25 प्रतिशत जमीन का मुवावजा दिलवाने के लिए किया विरोध प्रदर्शन
झालावाड़. जिले के सुनेल क्षेत्र के कनवाड़ा लघु सिचाई परियोजना में डूब में आने वाली लगभग 300 किसानों की 25 प्रतिशत जमीन का मुवावजा दिलवाने के लिए आज सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
कनवाड़ा लघु सिचाई परियोजना में डूब में आने वाली 100 जमीन में से सिचाई विभाग ने 75 प्रतिशत जमीन का मुवावजा दिया गया था और जिसमे 25 प्रतिशत पूर्ण भराव क्षमता की जमीन (2.50 पानी) का मुवावजा नहीं दिया है, इसमें स्थाई जल भराव के कारण रबी व खरीब दोनों की फसले की खेती नहीं कर पाते है। इसके में लगभग 300 किसानों की जमीन का क्षेत्रफल 90.04 हेक्टर आता है। हमारे इस मामले पर कठोर कार्यवाही नही हुई तो 7 दिन में उनकी मांगों पर ध्यान नही दिया तो आंदोलन होगा।