दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान की
लावासरदारगढ़ । अमित उपखंड मुख्यालय की उप तहसील के झौर ग्राम पंचायत पर प्रशासन गांव के संग लगे अभियान में झौर पंचायत निवासी दिव्यांग जगदीश भील एवं धनसिंह को समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राई साइकिले प्रदान की गई। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, तहसीलदार देवाराम, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची, नायब तहसीलदार सीताराम खटीक, उपसरपंच शिवचरणसिंह चौहान, रतनलाल जाट आदि उपस्थित थे।