Dark Mode
उपभोक्ता संगठन (सीसीआई) का प्रांतीय सम्मेलन 23 को कोटा में

उपभोक्ता संगठन (सीसीआई) का प्रांतीय सम्मेलन 23 को कोटा में

कोटा। कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) कोटा जिला इकाई की बैठक सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ता संरक्षण आंदोलन को आगे बढ़ाने एवं संगठन से जुड़ी गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। 
 
सीसीआई की कोटा संभाग प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष  ज्योति गौड़ ने बताया कि सीसीआई के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ.अनंत शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वैष्णव के साथ जयपुर में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि राजस्थान में सीसीआई का पहला प्रांतीय सम्मेलन 23 जुलाई को कोटा में आयोजित किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश में उपभोक्ता संगठन से जुड़े प्रमुख उपभोक्ता आंदोलनकारी सम्मिलित होंगे। 
 
बैठक में महासचिव अंजना सिंह भदौरिया, कौशल्या आचार्य, मनफूल, राजेश्वरी गुप्ता, चन्द्रकांता, विध्या, अर्चना भार्गव, संजय सैन, लकी गोयल सहित सीसीआई के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!