जिले से कार्यकर्ताओं ने भी सत्याग्रह में लिया भाग
सीकर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के ऊपर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अनर्गल आरोप और दमनकारी फैसले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का शहीद स्मारक पर मौन सत्याग्रह। रंधावा ने कहा- दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी के नेता की आवाज बंद करना, इतिहास में पहली बार हुआ है। 1978 में भी जनता दल की सरकार ने इंदिरा गांधी को जेल में भेजा था। बाद में उसका उतना ज्यादा रिएक्शन हुआ। राहुल गांधी को पार्लियामेंट में बोलने से रोकने के लिए सब किया गया। यह देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हिमाचल और कर्नाटक में राहुल गांधी की जुबान बंद करने का रिजल्ट देख लिया। राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर आज देश व्यापी मौन सत्याग्रह की कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मौन सत्याग्रह किया गया और सीकर जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सत्याग्रह में भाग लिया इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा,प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा,सचिन पायलट,भंवर जितेंद्र सिंह , काजी निजामुद्दीन,उद्योग मंत्री शकुंतला रावत,केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष हाकम अली,सीकर जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला , प्रदेश महासचिव फूल सिंह ओला, सचिव दिनेश कंस्वा, अनिल बुरड़क,जिला उपाध्यक्ष मोहर सिंह गौड़ ,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूरन कंवर,उर्मिला धायल ,अल्ताफ हुसैन ,भीवाराम चौधरी ,,धर्मेंद्र गठाला , दिनेश झीगर, सुरेश शर्मा ,सुनील शर्मा ,प्रमोद सिंह, दिनेश सैनी, आबिद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।