Dark Mode
सनातन संस्‍कृति के मर्मज्ञ थे पं. मालवीय : विधानसभा अध्यक्ष

सनातन संस्‍कृति के मर्मज्ञ थे पं. मालवीय : विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं स्‍वतन्‍त्रता संग्राम सेनानी पं. मदन मोहन मालवीय भारतीय वैदिक सनातन संस्‍कृति के मर्मज्ञ एवं रक्षक थे। देवनानी ने पं. मालवीय का उनकी जयंती पर स्‍मरण करते हुए कहा कि वे काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय के प्रणेता थे। भारतीय सनातन संस्‍कृति के प्रसार में महामना मालवीय का महत्‍वपूर्ण योगदान था। सत्‍यमेव जयते राष्‍ट्रीय उदघोष को अपनाने का आव्‍हान पं. मालवीय ने ही किया था। भारत रत्‍न मालवीय को मातृभूमि को सेवा में किये गये योगदान के लिए राष्‍ट्र सदैव याद रखेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!