जनसंपर्क अधिकारी देवेंदर प्रताप सिंह ने संभाला पदभार
बारां। जिले में नवनियुक्त सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी देवेंदर प्रताप सिंह ने सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। पीआरओ सिंह इससे पहले सीएमओ जयपुर में सेवाएं दे रहे थे। बारां कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के दौरान सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन एवं मीडिया के बीच समन्वय स्थापित करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन लाल, मीडिया प्रकोष्ठ सहायक प्रभारी प्रद्युम्न गौतम, मनोज कुमार, मानसिंह सहित अन्य कार्मिकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।