Dark Mode
राजस्थान विधान सभा की संविधान दीर्घा को आमजन देखें - वासुदेव देवनानी

राजस्थान विधान सभा की संविधान दीर्घा को आमजन देखें - वासुदेव देवनानी

भारत की सांस्कृतिक नैतिकता से परिचित कराने का राजस्थान विधान सभा का प्रयास है संविधान दीर्घा

जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 76वें गणतन्त्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। देवनानी ने कहा है कि गणतन्त्र दिवस पर हम सभी को राष्ट्र् के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा। देवनानी ने कहा है कि भारत की आत्मा भारतीय संविधान है। भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और जागरूकता बढाने के लिए राजस्थान विधान सभा में संविधान दीर्घा का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा है कि इस दीर्घा का उद्देश्य आमजन और युवाओं को भारत और भारत की सांस्कृतिक नैतिकता से परिचित कराना है। देवनानी ने आमजन से राजस्थान विधान सभा में बनाई गई संविधान दीर्घा का अवलोकन करने का अनुरोध किया है।

देवनानी ने कहा है कि संविधान में नन्दलाल बोस द्वारा चित्रित भारतीय सभ्यता, संस्कृति, इतिहास और विरासत का संविधान दीर्घा में प्रदर्शन किया गया है। मूल संविधान के 22 भागों के आरम्भ में प्रदर्शित कलाकृतियों यथा रामायण में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वनवास से घर वापसी का दृश्य, कृष्ण के उपदेश, गौतम बुद्ध व भगवान महावीर का जीवन, सम्राट अशोक व विक्रमादित्य के सभागार के दृश्य, छत्रपति शिवाजी, गुरू गोविन्द सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, स्वतन्त्रता संग्राम में महात्मा गांधी के दाण्डी मार्च और नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का चित्रण किया गया है। देवनानी ने कहा है कि गणतन्त्र दिवस को सभी उत्सव के साथ मनाये और राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाये रखने में भागीदार बने।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!