तेज बारिश गर्जन से गिरा पक्का मकान
नोखा । ग्राम पंचायत नोखा चांदावता में शुक्रवार को रात में तेज बारिश और तूफानी हवा से नायकों की ढाणी में पक्का मकान गिर गया। प्रवक्ता गजेंद्र सैन ने बताया कि नायकों की ढाणी में देर रात आई तेज आंधी बारिश से श्रवण पुत्र हरलाल नायक का पक्का मकान नीचे गिरने से मलबे के नीचे घरेलू सामान दब गया। एक बकरी के ऊपर पत्थर घिरने से घायल हो गई। जिस वक्त यह मकान घिरा उस वक्त घर के अंदर वाले कमरे में बच्चे खाना खा रहे थे। गनीमत रही कि परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं लगी। मकान मालिक ने बताया कि एक बड़ा कमरा जो अठारह पट्टियों का बना हुआ था इतना ही बड़ा एक बरामदा था जिसमे पंद्रह पट्टी का पानी का हौद बना हुआ था, जिसकी सारी पटिया पानी में गिर गई। इस परिवार के लोग दैनिक मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से मकान बनाया था, जो आज टूट कर बिखर गया। परिवार के लोग टूटे हुए मकान को देखकर रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।