Dark Mode
‘‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’’ अभियान आरंभ

‘‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’’ अभियान आरंभ


टोंक (हुक्मनामा समाचार)। मुख्यमंत्री द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिये गये दिशा निर्देशों की पालना में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाये जाने हेतु विशेष अभियान ‘‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’’ 15 फरवरी गुरूवार से शुरू किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान गुरूवार को टोंक शहर की दुकानों से खाद्य पदार्थो के सैम्पल लिये गये। उन्होने बताया कि टोंक शहर की एजेड किराणा मर्चेन्ट काफला बाजार टोंक से खुला धनिया, मिर्च पाउडर के सैम्पल लिये गये। वही स्टार किराण मर्चेन्ट काफला मस्जिद के पास से खुला रिफाईन्ड तेल व खुला हल्दी पाउडर के सैम्पल, प्रभु दयाल रमेश चन्द जैन काफला बाजार से खुला हल्दी, लाल मिर्च एवं खुला धनिया पाउडर के सैम्पल लिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर व सुरेश शर्मा ने बताया कि खाद्य व्यापारियों को खाद्य पदार्थों को खुला न बेचने की हिदायत दी गई एवं खाद्य पदार्थ को जालीदार या पारदर्शी कवर से ढक कर विक्रय करने हेतु हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थों एवं मिलावट के प्रति जागरूक करने हेतु पंपलेट भी वितरित किये गये। उन्होने आमजन को बताया कि आप द्वारा मिलावट संबंधी गोपनीय सूचना हेल्पलाईन नम्बर 181 एवं वाट्सएप नम्बर 9462819999 पर साझा की जा सकती है। मिलावट प्रमाणित होने पर सूचना देने वाले को 51 हजार राशि का इनाम दिया जाएगा । खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मिलवाटी खाद्य तेल, मिलावटी घी, मिलावटी दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ मावा, पनीर इत्यादि मिलावटी मसाले, अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री पेय पदार्थ, आटा, बेसन, इत्यादि तथा खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मिलावट पाये जाने पर नियमानुसार मिलावट खोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!