पेड़ो पर चिड़िया घर लगाए
तारानगर . तारानगर के सिद्ध पुरुष 108 पितराम नाथ की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मोके पर तारानगर के प्रजापति मिट्टी बर्तन भंडार के मालिक रामचंद्र प्रजापत के सौजन्य से सिविल राईट सोसायटी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापत के मुख्यातिथ्य में पितरनाथ बगिची में पेड़ो पर 32 चिड़िया घर लगाए गये। इस मोके पर गोपीराम, सुरेंद्र, नरेन्द्र, भंवरलाल, सुमित, आदि ने पक्षियों के घरोंदे लगाने में सहयोग किया। भंडारे में काफी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।