Dark Mode
पुतिन का भारत आगमन, महात्मा गांधी को याद कर गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया

पुतिन का भारत आगमन, महात्मा गांधी को याद कर गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे पर है। पुतिन ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।पुतिन ने औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति भवन में एक-दूसरे के देश के गणमान्य लोगों से एक-दूसरे का परिचय कराते हुए दिखे।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। उनके साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है। मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!