
सुरों की मल्लिका श्रेया घोषाल मना रही 41वां जन्मदिन
बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाली श्रेया घोषाल आज यानी की 12 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी आवाज से सिंगर ने लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी श्रेया घोषाल की आवाज का जादू चलता है। बता दें कि अब तक श्रेया ने 1000 से ज्यादा गाने गाए हैं। इतना ही नहीं अमेरिका में 'श्रेया घोषाल दिवस' मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर श्रेया घोषाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में पश्चिम बंगाल के बेहरामपुर के मुर्शिदाबाद में 12 मार्च 1984 को श्रेया घोषाल का जन्म हुआ था। इन्होंने अपनी मां से ही सिंगिंग की शिक्षा प्राप्त की थी। जब श्रेया महज 6 साल की थीं, तब उन्होंने पहली बार स्टेज परफॉरमेंस दी थी। वह बचपन से ही सिंगर बनना चाहती थीं। महज 4 साल की उम्र से उन्होंने अपनी मां से संगीत की शिक्षा लेना शुरूकर दिया था।