Dark Mode
रा. बा. उच्च मा. विद्यालय आमेट में  वार्षिकोत्सव सारंगा का हुआ आयोजन

रा. बा. उच्च मा. विद्यालय आमेट में  वार्षिकोत्सव सारंगा का हुआ आयोजन

आमेट. राजकीय  बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के विद्यालय प्रार्थना सभा परिसर  में वार्षिकोत्सव सारगां - 2024 का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. सविता आर्य ने की । मुख्य अतिथि नगरपालिका  नेता प्रतिपक्ष रमन कंसारा विशेष अतिथि  दूल्हे सिंह झाला प्रधानाचार्य रा उ मा वि आमेट, दिनेश जी शर्मा डायरेक्टर ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान, हिम्मत गुर्जर छात्रसंघ अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय आमेट, एडवोकेट सुनील शर्मा नगर मंत्री, रेखा आमेटा उपप्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती पूजन व गणेश वंदना द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक साहित्य और देशभक्ति प्रस्तुतियां दी गई। वार्षिक उत्सव मैं सम्मिलित  अतिथियों से स्वागत सत्कार के साथ ही विद्यालय की होनहार बालिका प्राची टेलर द्वारा अंग्रेजी में विद्यालय छात्रों के उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां को लेकर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
 साथी वार्षिक उत्सव के दौरान बालिका द्वारा कव्वाली प्रस्तुत की गई जिसमें संस्कृत की कव्वाली आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही छात्राओं कर्मचारियो उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम व विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित और पुरष्कृत किया।
बेस्ट स्टूडेंट के लिए दीपिका लोहार को चुना गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता बुंदेला , रविकांत शर्मा और राजेंद्र कुमावत द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!