राहुल बाबा... चुनावी जनसभा में Amit Shah ने कांग्रेस नेता को सुनाई खरी-खोटी
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को हरियाणा के बादशाहपुर और नांगल चौधरी में दो चुनावी को जनसभा को संबोधित किया। इन दोनों जनसभा में शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने राहुल से कई सवाल भी किए। उन्होंने राहुल से पूछा कि हरियाणा में कांग्रेस के कार्यक्रमों में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जा रहे हैं, इसपर वह चुप क्यों हैं? इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के MSP पर कानून बनाने के वादे पर भी निशाना साधा।
बादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 'मैं हरियाणा में एक नया ट्रेंड देख रहा हूं। हथीन से थानेसर और थानेसर से पलवल तक कांग्रेस के मंचों पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लग रहे हैं। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जब आपकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं, तो आप चुप क्यों हैं? कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति में अंधी हो गई है।'