मुर्शिदाबाद में बीड़ी कारीगरों से मिले राहुल गांधी
मालदा। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार (1 फरवरी) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची। राहुल गांधी ने यहां बीड़ी बनाने वाले मजदूरों से मुलाकात की। उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की। मुर्शिदाबाद कांग्रेस के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि इसे कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। हालांकि, TMC से कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग से इनकार किया है। इसके बाद भी कांग्रेस ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि हम प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर आशावादी हैं। 2024 लोकसभा का मुख्य उद्देश्य भाजपा को केंद्र से हटाना है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीट शेयरिंग के आम सहमति के लिए प्रयास जारी है। ममता बनर्जी I.N.D.I.A के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस और TMC का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराने का है।
31 जनवरी न्याय यात्रा का 16वां दिन: प.बंगाल में राहुल की कार का शीशा टूटा, अधीर रंजन बोले- किसी ने पत्थर मारा होगा; सुप्रिया ने कहा- सुरक्षा घेरे की रस्सी से टूटा शीशा कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार से दोबारा पश्चिम बंगाल पहुंची है। यहां मालदा में राहुल की कार का शीशा टूट गया। पहले खबर आई कि राहुल की कार पर पत्थरों से हमला किया गया। इसकी जानकारी अधीर रंजन चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल पर हमले की खबर गलत है। जब एक महिला राहुल से मिलने के लिए एकदम से आगे आ गईं, तब कार को अचानक रोकना पड़ा। इससे सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाली रस्से से कार की विंडशील्ड टूट गई।