राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे
ट्वीट किया- इंडिया के आइडिया की रक्षा मेरा कर्तव्य, कुछ भी हो जाए यह बदलेगा नहीं
नई दिल्ली . राहुल गांधी कुछ देर में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने वाले हैं। आज (4 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी। शीर्ष कोर्ट ने राहुल की 2 साल की सजा पर रोक लगा दी। कोर्ट ने उन्हें नसीहत भी दी कि भाषण के वक्त उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।
इस फैसले के बाद राहुल गांधी संसद सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सांसदी भी बहाल होगी। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट में 3 घंटे बहस चली। सुनवाई जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने की। राहुल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी और पूर्णेश मोदी की तरफ से महेश जेठमलानी ने दलीले दीं।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल का ट्वीट
राहुल ने लिखा- मेरी जिम्मेदारी वही रहेगी। आइडिया ऑफ इंडिया की रक्षा करता रहूंगा।
राहुल मानहानि केस में क्या हुआ?
राहुल को गुजरात के सेशन कोर्ट ने 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके चलते राहुल की सांसदी चली गई थी।
इसके बाद राहुल ने हाईकोर्ट का रुख किया। उन्हें वहां भी राहत नहीं मिली। 7 जुलाई को गुजरात हाईकोर्ट ने अपने फैसले में दो साल की सजा बरकरार रखी। आखिर में 15 जुलाई को राहुल ने सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई।