Dark Mode
रेल मंत्री वैष्णव ने यात्री सुविधाओं की समीक्षा के लिए नयी दिल्ली स्टेशन का दौरा किया

रेल मंत्री वैष्णव ने यात्री सुविधाओं की समीक्षा के लिए नयी दिल्ली स्टेशन का दौरा किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार शाम को त्योहारी सीजन के दौरान यात्री सुविधाओं और यात्रा व्यवस्था की समीक्षा के लिए नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया। प्लेटफॉर्म पर अपनी रेलगाड़ियों का इंतजार कर रहे कुछ यात्रियों से बात करने के बाद वैष्णव ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल अधिकारियों द्वारा भीड़ प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। कुछ यात्रियों ने यह भी कहा कि उचित भीड़ प्रबंधन के कारण उन्हें प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं हुई। वैष्णव ने पत्रकारों से बात करते हुए सुगम यात्रा अनुभव के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए यात्रियों की भी सराहना की। वैष्णव ने बताया कि पिछले साल भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान 4,500 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया था जबकि इस साल 7,435 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। मंत्री ने कहा, ‘‘31 अक्टूबर तक 51 लाख लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इन विशेष रेलगाड़ियों से यात्रा कर चुके हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!