Dark Mode
रायसर थाना पुलिस ने जुआ खेलते 4 को किया गिरफ्तार।

रायसर थाना पुलिस ने जुआ खेलते 4 को किया गिरफ्तार।

 
 
जमवारामगढ़  . रायसर थाना पुलिस ने शुक्रवार को जुआ खेलते 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। रायसर थाना प्रभारी राममिलन मीणा ने बताया की पुलिस को मुखबिर खास खास से सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर कार्यवाही करते हुए रुपए पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते मंगलचंद पुत्र रामपाल मीणा(35) निवासी पांडवों की ढाणी तन कुशलपुरा, संतोष कुमार पुत्र भगवान सहाय मीणा (33) निवासी कुशलपुरा, रमेश चंद पुत्र रामचंद्र मीणा(38) निवासी कुशलपुरा एवं सुरेंद्र कुमार पुत्र रामसहाय मीणा(35) निवासी कुशलपुरा थाना रायसर जिला जयपुर ग्रामीण को रूपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया एवं जुआरियों से 1520 रूपए की नकदी व ताश पत्ती जब्त की गई।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!