Dark Mode
रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष मनीष मोहन कौशल निलंबित

रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष मनीष मोहन कौशल निलंबित

 

भ्रष्टाचार व राजकोष को नुकसान पहुंचाने पर डीएलबी ने की कार्यवाही

 
रायसिंहनगर  .  स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर में एक आदेश जारी कर भ्रष्टाचार सहित अन्य आरोपों के चलते रायसिंहनगर नगर पालिका के चेयरमैन मनीष मोहन कौशल को पद से निलंबित कर दिया है, मनीष मोहन कौशल रायसिंहनगर के वार्ड नंबर 28 से आम चुनाव 2020 में भाजपा की टिकट पर पार्षद बने और बोर्ड में निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए थे, इस संबंध में नगर पालिका के उपाध्यक्ष हरीश कुमार डाबी ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विफल करने का प्रयास करने व अप्रत्यक्ष रूप से स्वयं की भागीदारी वाली फर्मों को निर्माण कार्यों का ठेका देने विज्ञापन होर्डिंग व बैनर का ठेका देने में अनियमितता कर राजकोष को नुकसान पहुंचाने और भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए विभाग को शिकायत की थी, शिकायत के अनुसार प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 में जो खांचा भूमि आवंटित की गई है वह खांचा भूमि ना होकर सड़क का हिस्सा है, इसके अलावा भू माफियाओं से मिलकर अवैध कॉलोनियों को काटकर राजकोष को भारी नुकसान पहुंचाने की शिकायत की गई, विभाग ने शिकायत की जांच स्थानीय निकाय विभाग बीकानेर के क्षेत्रीय उपनिदेशक से करवाई ,जिसमें आरोपों को सही माना गया ,इस पर जांच अधिकारी क्षेत्रीय उपनिदेशक ने मनीष मोहन कौशल के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अनुशंसा की, इस पर स्वायत शासन विभाग जयपुर ने 27 अप्रैल को चेयरमैन मनीष मोहन कौशल को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा, स्पष्टीकरण पर असहमति जताते हुए राज्य सरकार ने इन्हें पद से निलंबित कर दिया, आरोपों से संबंधित प्रकरणों की सरकार की ओर से न्यायिक जांच भी करवाई जाएगी
 
विरोधी गुट ने जयपुर में डाला डेरा, चार्ज के लिए भागदौड़ शुरू
 
चेयरमैन मनीष मोहन कौशल के निलंबित होने के बाद  इनके विरोधी गुट ने जयपुर में डेरा डाल रखा है, उन्होंने चेयरमैन का चार्ज अपने पक्ष के पार्षद को दिलवाने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है, जानकारी के अनुसार 35 सदस्य पालिका बोर्ड में भाजपा के 14 ,कांग्रेस के 3, सीपीएम का 1, निर्दलीय 15 और 2 भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षद जीते थे,

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!