कांग्रेस ओबीसी विभाग में राजा भाई फर्नीचर जिला सचिव नियुक्त
बारां । जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष हेमन्त यादव ने प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव, प्रदेश महासचिव एवं बारां-झालावाड़ प्रभारी भरतलाल सैनी के निर्देश पर परवेज हाशमी राजा भाई फर्नीचर को जिला सचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर उप सभापति नरेश पैंतरा, मांगरोल सभापति कौशल सुमन, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजेंद्र भूमलिया, पूर्व उपसभापति अब्दुल गनी, ब्लॉक अध्यक्ष ओम सुमन, सत्यनारायण भूमलिया, जिला परिषद सदस्य इंदिरा सुमन, गजेंद्र सुमन, पंचायत समिति सदस्य मुकुट सुमन, पार्षद अखलाक अंसारी, शाहिद इकबाल भाटी, फिरोज़ खान, अहसान ठेकेदार, हर्षित सोनी, जिला सचिव विजय सुमन थामखेड़ा व समाजसेवी आसिफ अंसारी द्वारा हर्ष व्यक्त किया है। वहीं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए राजा भाई फर्नीचर को शुभकामनाएं प्रेषित की है।