Dark Mode
राजराजेश्वरी करौली देवी पद यात्रियों को बांटे फल

राजराजेश्वरी करौली देवी पद यात्रियों को बांटे फल

 
बयाना। इन दिनों कुंडा तिराहे से गुजरने वाले पदयात्रियों का जमघट लगा है जिनकी सेवा में क्षेत्र के सर्व समाज के भक्त लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। पदयात्रियों के लिए नाश्ते की, भोजन की, आवास की, साथ ही प्राथमिक उपचार की सुविधा पूर्ण रूप से नि:शुल्क रखी गई है।हर साल की भांति पद यात्रियों के लिए चलने वाला यह भंडारा शनिवार तक चलेगा। जानकारी के अनुसार भारत विकास परिषद् की ओर से परिषद् के संरक्षक  विनय कुमार दमदमा के सानिध्य में  यात्रियों के लिए करीब आठ सौ पचास किलो केलो का वितरण किया गया।इस मौके किशन चंद गुप्ता,विशेष मदनपुर,लक्ष्मण सिकंदरा, दोजी राम शर्मा,अशोक नावली,गोविंद नहरोली,जीतू वर्मा,दिनेश गोयल,प्रमोद सोनी,धर्मेंद्र धमनिया,हरिओम ठिकरिया,शिवचरण,कृष्ण मुरारी,त्रिलोक शर्मा,अशोक शर्मा,नत्थी मुंशी,केशव गुप्ता,हरिओम शर्मा,मनोज सिंघल,बासुदेव चावला,मनीषा दमदमा,सरोज गोयल,पिंकी गोयल,कल्पना सिंघल,बबिता सिंघल,सरोज मित्तल,उर्मिला धाकड़,सीमा मित्तल,रक्षा चावला, टीना कटारा सहित अनेक भक्त गण मोजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!