Dark Mode
राजस्थान ब्राह्मण महासभा खण्ड दौसा की मिटिंग हुई आयोजित 

राजस्थान ब्राह्मण महासभा खण्ड दौसा की मिटिंग हुई आयोजित 

 
 
 
दौसा .  राजस्थान ब्राह्मण महासभा खण्ड दौसा की मिटिंग शैलेन्द्र जोशी संरक्षक राजस्थान ब्राह्मण महासभा, एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री की अध्यअता मे रेलवे स्टेशन के सामने शांति होटल में आयोजित की गई।  मिटिंग मे ब्राह्मण समाज के उत्थान, बच्चों मे संस्कार, प्रतिभावान बच्चों को पुरुस्कृत करना, विवाह पंजीयन केन्द्र आदि बिन्दुओ पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही इस अवसर पर भक्ति एवं शक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम की जीवनी पर आधारित पुस्तक परशुराम पुराण का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष  अभय शंकर शर्मा एडवोकेट, प्रमुख महामंत्री विनय जोशी, महिला जिला अध्यक्ष सोनिया शर्मा, नगर अध्यक्ष, मधु शर्मा , पूर्व चेयरमैन नगरपालिका  सुरेश घोषी, समाजसेवी जीके गौड ,ब्रह्मकोष के संपादक  राजेन्द्र शर्मा,  मीना शर्मा,  मीना भारद्वाज,  कैलाश भारद्वाज , आदि ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। साथ ही जिला अध्यक्ष अभय शंकर शर्मा ने  जिले की महिला कार्यकारणी घोषित करने के लिए महिला जिला अध्यक्ष सोनिया शर्मा को निर्देष दिये।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!