Dark Mode
जिले में लाभार्थी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा राजस्थान दिवस

जिले में लाभार्थी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा राजस्थान दिवस

उदयपुर ।  राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार गुरुवार 30 मार्च को राजस्थान दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि इस बार राजस्थान दिवस का कार्यक्रम जिला एवं प्रत्येक खंड स्तर लाभार्थी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे। जिला स्तरीय समारोह नगर निगम के सुखाडि़या रंगमंच पर आयोजित होना प्रस्तावित है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए है।
उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, पेंशन योजना, स्कूटी योजना व अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जिला व खंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में बुलाने लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कार्यक्रम में स्थानीय समस्त जनप्रतिनिधियों का आमंत्रित करने के साथ ही कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति सुनिश्चित करने को कहा है।
वहीं जिला कलेक्टर मीणा ने खंड स्तरीय आयोजन के लिए समस्त उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी और खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!