Dark Mode
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसो. निवाई ने सौंपा ज्ञापन

राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसो. निवाई ने सौंपा ज्ञापन


टोंक (हुक्मनामा समाचार)। राजस्थान विद्युत तकनीकी एफ. आर. टी. कर्मचारी एसोसिएशन निवाई ने आरएलएसडी नोटिफीकेसन जारी कर समान काम, समान वेतन लागू करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र स्वामी, मांगीलाल जैन, कमल मीणा, नरेन्द्र सैनी, निर्मल सैनी, गिर्राज, नरसी चौधरी एवं नरेन्द्र गुर्जर आदि ने दिये गये ज्ञापन में बताया कि राजस्थान प्रदेश में पंचायतीराज विभाग, पंचात समिति, कृषि विपणन विभाग कृषि मण्डी, विधुत विभाग, चिकित्सा विभाग, स्वायत शासन, नगर पालिका, नगर परिषद, अटल सेवा केन्द्र, शिक्षा विभाग सहीत सम्पूर्ण महकमे में कम्प्युटर ऑपरेटर, सहायक कर्मचारी, लाईनमैन हेल्पर, कॉल सेन्टर ऑपरेटर, सुरक्षा कर्मी, ई-मित्र पल्स ऑपरेटर आदि के रूप में 10-15 वर्षों से सेवा दे रहे कही जगह तो बायोमेट्रिक उपस्थिति करना अनिवार्य है, वही राजकीय कार्यालयों में नियमिति कार्मिकों एवं अधिकारीगणों के समक्ष कार्य करते है, परन्तु प्रदेश में ठेका प्रथा से कार्मिकों को समय पर भुगतान नही मिलता है। ठेकेदार द्वारा कांट छांटकर भुगतान किया जाता है, जिससे परिवार का पालन पोषण करने, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिये भारी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होने मांग की है कि आरएलएसडी नोटिफीकेसन जारी कर समान काम समान वेतन लागू करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!