Dark Mode
राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। राज्यपाल बागडे ने पूर्व प्रधानमंत्री सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री शर्मा ने शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लिखा, डॉ साहब सरल, सौम्य एवं ईमानदार स्वभाव के धनी थे। भारत के आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता एवं दुनिया में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में मनमोहन सिंह जी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में भारत को नयी दिशा देने वाला आर्थिक उदारीकरण जैसा बड़ा कदम उठाया। गहलोत ने लिखा, प्रधानमंत्री के रूप में आपके कार्यकाल में राजस्थान को विशेष सहयोग मिला जिसके कारण पचपदरा रिफाइनरी जैसी बड़ी सौगात मिली। आपके कार्यकाल को अधिकार आधारित राजनीति की शुरुआत के लिए भी याद रखा जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!