राजस्थान नर्सज संयुक्त संघर्ष समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सोजत। राजस्थान नर्सज संयुक्त संघर्ष समिति उप शाखा सोजत के द्वारा प्रांतीय आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर सोजत एसडीएम गोपाल जांगिड़ को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 11 सूत्री मांगों को लेकर सोजत ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र भार्गव ने बताया गया कि केन्द्र के समान वेतन,केन्द्र के समान भते, स्थाई पेड में बढ़ोतरी,संविदा प्रथा को बन्द करने,संविदा काल मे किये गए कार्य के नोशनल लाभ देने,नर्सिग के लिए अलग से कैडर बनाना,सिनियर नर्सिग पद को राजपत्रित करते हुए दवा लिखने का अधिकार देने,मिलने वाले जिला ओर राज्य स्तर के अवार्ड का सेवा पुस्तिका में इंद्राज करने आदि मांगो को लेकर सोजत एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया इसके साथ ही बताया कि अगर राज्य सरकार द्वारा मांगो का उचित निवारण नही किया जाता है तो 23 अगस्त को होने वाले राज्य व्यापी आंदोलन के लिए जिले से बड़ी मात्रा में नर्सेज जयपुर कूच करेंगे। ज्ञापन देने के लिए सोजत ब्लॉक से उदाराम चौधरी,महेन्द्र सोनी,रमेश छिपा,जितेन्द्र कुमार भार्गव, जाहिद मोहम्मद, मोहम्मद नौशाद मोहम्मद इकबाल सिलावट, जयदेव गहलोत दिनेश गर्ग अरुण देवासी जितेंद्र देवासी दिलीप व्यास विक्रम सिंह अश्वनी कविया आदि सैकड़ों की तादाद में नर्सिंग कर्मी उपस्थित रहे।