Dark Mode
राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति ने 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर ज्ञापन दिया

राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति ने 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर ज्ञापन दिया

सरवाड़. कस्बे में बुधवार को प्रदेशव्यापी आह्वान पर राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति शाखा सरवाड़ की ओर से 11 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सरवाड उपखण्ड अधिकारी विकास मोहन भाटी को सौपा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मेघवंशी की अगुवाई में दिए ज्ञापन में बताया कि नर्सेज के अलग-अलग संघों द्वारा विगत लम्बे समय से राज्य सरकार के समक्ष नर्सेज की समस्याओं के समाधान के लिए अपना पक्ष रखा गया। जिसमें सरकार द्वारा समस्याओं का निस्तारण भी किया गया लेकिन अधिकतर समस्याएं जस की तस है। 11 सूत्रीय मांग पत्र मे संविदा सेवा काल से नियमित हुए कार्मिकों को नोशनल लाभ देते हुए सेवा को नियमित सेवा में जोड़ा जाए, सीएचए की सेवा बहाली, केन्द्र के समान वेतनमान, दवा लिखने का अधिकार, समयबद्ध पदोन्नती, नर्सेज का प्रथक निदेशालय, नर्सेज का केडर पुर्नगठन, संविदा, निविदा, यूटीबी, एनएचएम नर्सेज का मानदेय 37800 करवाना, नर्सेज भर्ती प्रक्रिया अतिशिघ्र करवाना, भर्ती प्रक्रिया में एएनएम के 2200 पद, नर्सिंग आफिसर के 3800 पद जुडवाना, एएनएम एलएचवी संघ से राज्य सरकार की वार्ता की धरातल पर क्रियान्वति करवाना, स्पष्ट जॉब चार्ट जारी करवाना इत्यादी सम्मिलित हैं। इस दौरान मुकेश कुमार मेघवंशी ,मंगल चंद माली, माया देवी, मनोहर लाल, पुष्पेंद्र मेहरा, हंसराज, नीतू, अंजू, सफीक मंसूरी, नफीस खान, रोहित, फिरोज, खलील, उर्मिला आदि नर्सेज मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!