Dark Mode
राजस्थान पुलिस ने विभिन्न अपराधों में 8950 बदमाशों को किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने विभिन्न अपराधों में 8950 बदमाशों को किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष कार्रवाई के तहत राज्य के समस्त जिलों के 12,854स्थानों पर दबिश देकर वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 8,950व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आज मंगलवार को 18,826पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के 4,143दलों ने 12,854 स्थानों पर दबिश दी। उन्होंने बताया कि इसमें वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 8,950 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध)दिनेश एम एन ने बताया कि बीकानेर रेंज में 3304 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के 806दलों ने 2997 स्थानों पर दबिश देकर कुल 924आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि भरतपुर में 1542पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के 315दलों ने 1186स्थानों पर दबिश में कुल 1399आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह अजमेर रेंज में 980 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 190दलों ने 694 स्थानों पर दबिश देकर 115आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जयपुर आयुकतालय में 3090 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के 1029दलों ने 1029 स्थानों पर दबिश में कुल 296आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि समस्त रेंज आईजी द्वारा रेंज स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में बैठकर समस्त कार्रवाई की निगरानी की गई जबकि जिला एसपी क्षेत्र में दलों के साथ कार्रवाई हेतु मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!