राजस्थान शॉपिंग फेस्टिवल मेले का हुआ शुभारंभ
परबतसर. शहर के गणेश मंदिर के पास गणेश पार्क मेला मैदान में राजस्थान शॉपिंग फेस्टीवल मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के शुभारंभ समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन ने फीता काटकर गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना करते हुए विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ समारोह में गणेश मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश शर्मा व कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, गणेश मंदिर पुजारी दुर्गा प्रसाद, सुरेन्द्र पारीक, कमल सैनी,महेंद्र, प्रदीप,भरत,लकी,अमित,राजेश अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेला संयोजक राजकुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। मेले में विभिन्न प्रकार की खरीदारी की दुकानों के साथ खाने पीने की स्टाल व बच्चों के मनोरंजन के लिए संसाधन उपलब्ध है।