राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने किए खाटूश्यामजी के दर्शन
जयपुर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने बुधवार को खाटूश्यामजी मंदिर जाकर दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जस्टिस व्यास ने मंदिरों में सफाई हेतु भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गए आह्वान पर अपनी पत्नी तनुजा व्यास, रजिस्ट्रार शेलेन्द्र व्यास,जगमोहन शर्मा के साथ मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई की ओर कहा कि राम हमारी आस्था के प्रतीक है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है इसलिए देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। व्यास के साथ आयोग के रजिस्ट्रार शेलेन्द्र व्यास, पूर्व न्यायिक अधिकारी जगमोहन तथा परिजनो ने बाबा के दर्शन किये। व्यास ने खाटूश्यामजी पुलिस थाना का भी निरीक्षण किया।