राजस्थान शिक्षक भर्ती पेपरलीक का मास्टरमांड बेंगलुरु से गिरफ्तार
बेंगलुरु /जयपुर . शिक्षक भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्थान एटीएस-एसओजी ने यह बड़ी कार्रवाई बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। पिछले छह दिनों से पुलिस बेंगलुरु में कैंप कर रही थी। भूपेंद्र पर एक लाख का इनाम घोषित है। पुलिस इसे लेकर उदयपुर जाएगी।एसओजी-एटीएस एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया- बुधवार दोपहर में भूपेंद्र सारण के मूवमेन्ट की पुख्ता जानकारी मिली थी।उदयपुर में भूपेंद्र सारण के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में वह फरार चल रहा था। उदयपुर जिले के पुलिस दल को भी इस ऑपरेशन में शामिल किया गया था।भूपेन्द्र सारण अहमदाबाद से फ्लाइट लेकर बेंगलुरु आया था। एसओजी के पास इनपुट था कि आरोपी अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहा है।