राजस्थान युवा महोत्सव ब्लॉक स्तरीय आयोजन 31 जुलाई तक
सवाई माधोपुर । राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राजस्थान युवा महोत्सव ब्लॉक स्तर पर 22 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। वहीं जिला स्तर पर 1 अगस्त से 10 अगस्त, 2023 तक किया जाएगा।
सहायक नोडल प्रभारी एजाज अली ने बताया कि 27 जुलाई को बौंली में, 28 जुलाई को गंगापुर सिटी एवं बामनवास में तथा 31 जुलाई को सवाई माधोपुर, खण्डार, चौथ का बरवाड़ा एवं मलारना डूंगर में ब्लॉक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने समस्त सीबीईओ को अपने-अपने ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित कर प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची भिजवाने के निर्देश दिए। ताकि इन विजेता प्रतिभागियों की जिला स्तर पर 8 व 9 अगस्त को प्रतियोगिता आयोजित कर सभी श्रेणियों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता राज्य स्तर पर भाग ले सकेंगे।