व्यवसायिक शिक्षा में कौशल प्रादर्श व सेमिनार में राजेन्द्र मार्ग स्कूल अव्वल
भीलवाड़ा। व्यवसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बुधवार को आयोजित स्किल एक्जिबिशन प्रतियोगिता के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजेन्द्र मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 श्याम लाल खटीक ने बताया कि जिला स्तर पर व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत आयोजित कौशल प्रादर्श प्रतियोगिता में छात्र धर्मराज माली (रिटेल) व प्रिंस पायक (सिक्यूरिटी) में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कौशल सेमिनार प्रतियोगिता में छात्र देवेन्द्र सिंह चौहान (रिटेल) व राज्यवर्धन सिंह (सिक्यूरिटी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कौशल प्रादर्श में छात्र धर्मराज माली ने रिलायंस मार्केट, प्रिंस पायक ने सीजफायर मॉडल तथा कौशल सेमीनार प्रतियोगिता में व्यवसायिक शिक्षा की प्रासंगिकता व अग्निशमन यंत्र के चार्ट का निर्माण व्यवसायिक प्रशिक्षण आशीष सोनी (रिटेल) व हेमन्त पाटीदार (सिक्यूरिटी) के निर्देशन में किया।