Dark Mode
प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई राजेश पायलट की पुण्यतिथि

प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई राजेश पायलट की पुण्यतिथि

 
 
पीलीबंगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सचिन पायलट के पिता स्व.राजेश पायलट की 23वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर राजेश पायलट की ओर से किए कार्यों को याद करते हुए इंजि अमीलाल मेघवाल ने कहा कि हम सब के मार्गदर्शक, प्रेरणा स्रोत राजेश पायलट ने किसानों, युवाओं, बालिकाओं की शिक्षा, शोषित वर्ग के हितों के लिए कार्य करते हुए अपना जीवन राज्य व देश की सेवा में समर्पित किया था।इस दौरान पूर्व प्रधान सीमा मेघवाल, बार संघ अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह रमाणा, रामरख मीणा,गोपीराम सुथार, कुलविंदर सिंह, राजेंद्र चमडिया,निक्कूराम, मनोज मीणा, मनदीप सिंह, सुखपाल सिंह, दिनेश, मनीष,साहिल, मनजीत सिंह, बलदेव सिंह,कालूराम, मोतीराम, रामस्वरूप विनोद सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!